2 0
Read Time:4 Minute, 34 Second

✍🏻 अरमान खान की रिपोर्ट……..👉🏻

श्री बंशीधर नगरः-स्थानीय विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव (छोटे राजा), विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, प्रदेश मंत्री डॉ. ब्रजेश कुमार, पलामू विभाग निरीक्षक नीरज कुमार लाल, गढ़वा जिला संघचालक काशी महतो सहित समिति के पदाधिकारियों और विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर भारत माता, ओम एवं मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने अतिथियों का परिचय एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। समारोह में झारखंड राज्य जैक बोर्ड परीक्षा 2025 के टॉपर्स आशुतोष कुमार चौबे (96.8%) और सुमित कुमार (96.4%) को विद्यालय की ओर से ₹5000 की राशि, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और इंटर साइंस की पुस्तकें भेंट स्वरूप प्रदान की गईं। विद्यालय के अन्य टॉप टेन विद्यार्थियों को आकर्षक मोमेंटो एवं कॉलेज बैग, जबकि उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र और श्रीरामचरितमानस ग्रंथ देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की टॉप टेन सूची में शामिल अन्य छात्र-छात्राएं इस प्रकार हैं: रोहित कुमार (96%), प्रवीण कुमार (96%), सागर कुमार (95.8%), आशुतोष कुमार (95.6%), अनुराग कुमार (95.4%), ओम कुमार (95.4%), युवराज कुमार (95.4%), उत्तम कुमार (95%), अंकित विश्वकर्मा (94.8%), शांभवी कुमारी (94.2%), प्रियांशु कुमार (94.2%) एवं रंजन कुमार (94%) ये छात्र छात्राओं का नाम शामिल है।

मुख्य अतिथि विधायक अनंत प्रताप देव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के पश्चात उन्होंने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मैं तन मन धन से विद्यालय के चहमुखी विकास के लिए अग्रसर रहूंगा।

प्रधानाचार्य श्री पाठक ने बताया कि राज्य स्तर पर विद्यालय के दो छात्रों ने टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया है, जबकि गढ़वा जिले के टॉप टेन में विद्यालय के ही नौ छात्र शामिल हैं। सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें से 14 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

मंच संचालन आचार्य तन्वी जोशी द्वारा किया गया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्यगण, समिति पदाधिकारीगण, अभिभावकों तथा स्थानीय नागरिकों की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर आचार्य सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, कृष्णा पांडेय, अविनाश कुमार, नीरज सिंह, सुजीत कुमार दुबे, रुपेश कुमार, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, नीति कुमारी, आरती श्रीवास्तव, प्रियंवदा, रेणु पाठक, सलोनी कुमारी, नेहा कुमारी, खुशबू सिंघल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *