0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second

पांडू प्रखंड से नईम अंसारी की रिपोर्ट

पलामू जिले के पांडू प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्णकिशोर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें विभागीय कार्यालयों में जरूरी रजिस्टर और विकास योजनाओं से संबंधित रिकॉर्ड अनुपस्थित मिला। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए बीडीओ को फटकार लगाई और कड़ी चेतावनी दी।

वित्त मंत्री के अचानक पहुंचने से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर उपस्थित बीडीओ और अन्य कर्मचारियों से उन्होंने योजनाओं की प्रगति, लाभुकों की सूची, एवं पंजी में की गई प्रविष्टियों की जानकारी मांगी, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी के लिए रिकॉर्ड का अद्यतन रहना अनिवार्य है।

निरीक्षण के दौरान मनरेगा, पीएम आवास योजना, वृद्धा पेंशन, राशन वितरण और विभिन्न पंजी (मास्टर रजिस्टर, आय-व्यय रजिस्टर आदि) की जांच की गई। कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के गायब रहने और लापरवाही पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया और संबंधित कर्मियों को जवाबदेह ठहराया।

उन्होंने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर सभी रिकॉर्ड अपडेट कर विभाग को सौंपे जाएं। साथ ही उन्होंने प्रखंड स्तर पर पारदर्शिता बढ़ाने और जनता को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने की हिदायत दी।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बात की और योजनाओं के लाभ की वास्तविक स्थिति को जानने का प्रयास किया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *