Read Time:1 Minute, 56 Second

मेराल प्रखंड के लातदाग में स्थित डी.ए.वी. लीलावचन पब्लिक स्कूल में आज दिनांक 02/07/2025 को पौधारोपण का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 200 वृक्षों को लगाया गया जिसमें बरगद, पीपल पाकड़, महोगनी,लालचंदन,उजलचंदन, गोल्ड मोहर,फलदार हवादार वृक्ष सम्मिलित हैं। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक ने कहा कि पेड़ लगाने से पर्यावरण और मानव जीवन को कई लाभ होते हैं पेड़ों से हमें शुद्ध हवा मिलती है, जलवायु को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। मिट्टी का कटाव रुकता है और वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान होता है। इसके अतिरिक्त, पेड़ फल, फूल, और लकड़ी जैसे उपयोगी संसाधन भी प्रदान करते हैं। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार कोषाध्यक्ष श्री पारसनाथ विश्वकर्मा शिक्षक शिक्षिकाओं में रिजवान अंसारी ,शमा परवीन, सुफिया नाहिद, नागेंद्र प्रसाद ठाकुर ,अनिता कुमारी , बसंत यादव विद्यालय के कर्मचारी बलराम शाह, कौशल कुमार,अंकित कुमार एवं विद्यालय के सभी छात्राओं ने भाग लिया पौधारोपण के उपरांत बच्चों में बहुत उत्सुकता देखी गई सभी बच्चे एक वृक्ष अपने मां के नाम लगाएं जिसमें सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।
