बैगा गोविंद सिंह का आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर


विकास कुमार का रिपोर्ट
मेराल । प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम के पुजारी महावीर सिंह के पिता और मेराल के बैगा गोविंद सिंह का असामयिक निधन रविवार को दोपहर दो बजे हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही देवी धाम संचालन समिति के पदाधिकारीयों, धार्मिक श्रद्धालुओं, स्थानीय लोग उनके मेराल पुरानी बाजार स्थित घर पहुंच कर गहरा दुःख व्यक्त किया तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। बता दें कि सरल स्वभाव के धनी गोविंद सिंह एकीकृत मेराल के पारंपरिक बैग थे जो गांव के आस्था का केंद्र डिहवार बाबा का भक्त और पुजारी थे गोविंद सिंह स्वयं भक्ति भाव से गांव के डिहवार बाबा की पारंपरिक और वार्षिक पूजा करते आ रहे थे। यही नहीं गांव में होने वाला सभी शादी विवाह का मटकोडवा तथा बारात आगमन तथा प्रस्थान के समय दूल्हे को आशीर्वाद देने की परंपरा को बेखुबी निभाते हुए अपनी सांसारिक यात्रा को छोड़ कर चल बसे। उनका अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। घर जाकर शोक व्यक्त करने वालों में प्रेमचंद प्रसाद, संजय भगत, विजय प्रसाद, मुखिया रामसागर महतो, मुन्ना राम, प्रमोद महाजन, मनोज जायसवाल, मिथिलेश प्रसाद, नवीन प्रसाद, रामेश्वर शर्मा, बलराम कृष्ण शर्मा, महेंद्र प्रसाद, विनोद प्रसाद, सुनील कुमार कालिया, रघुवीर सिंह, सुशील सिंह, बीएस सिंह, चंद्रदेव सिंह, धर्मदेव सिंह, मुन्द्रिका प्रसाद, मुकेश कुमार मुन्ना कुमार, कैलाश शर्मा, मोतीचंद प्रसाद, रामजी ठाकुर, रामनाथ ठाकुर, अशोक प्रसाद आदि शामिल थे। जानकारी के अनुसार उनका दाह संस्कार सोमवार की सुबह 8 बजे स्थानीय सरस्वतीया नदी सतबहिनी घाट पर किया जाएगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating