उपायुक्त ने बांटे किसानों को मक्का बीज, खाद्यान्न गोदाम एवं खाद बीज दुकान का किया निरीक्षण


विकास कुमार का रिपोर्ट
मेराल । उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को मेराल प्रखंड मुख्यालय पर 20 किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया। साथ ही डीसी ने प्रखंड मुख्यालय के खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न से संबंधित जानकारी लिए और एमओ एवं एजीएम को कई निर्देश भी दिए। उन्होंने खाद्यान्न के रख रखाव पर भी कई निर्देश दिए। बीज वितरण के संबंध में बीटीएम प्रवीण मिश्रा ने बताया कि, प्रखंड मुख्यालय पर कई गांव के बीस किसानों के बीच,चार चार, किलो मक्का बीज का वितरण किया गया। साथ ही तेनार, पंचायत के किसानों को, अरहर और मडुआ बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर डीसी दिनेश कुमार यादव ने किसानों से कहा कि उन्नत किस्म के बीज वैज्ञानिक तरीके से अपने खेतों में लगाने से जहां पैदवार ज्यादा होगा वहीं किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी और किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज उगाए उस से ज्यादा मुनाफा होगा। इसके अलावा डीसी दिनेश कुमार यादव ने मेराल नेनुआ मोड खाद बीज दुकान कृषि विकास भवन जिसका संचालक चंदेश्वर महतो के दुकान का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान खाद के स्टॉक तथा मूल्य से संबंधित सूचना बोर्ड लगाने का निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ जसवंत नायक, बीडीओ, विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन, प्रखंड प्रभारी कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी, प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा, एजीएम बसंत पांडेय, कामता सिंह, शिवनाथ चौधरी, अजय गुप्ता, आलोक दुबे सहित कई किसान मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating