।।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ददई दुबे का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर।।
झारखंड दृष्टि संवाददाता नईम अंसारी की रिपोर्ट
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद ददई दुबे का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में देर शाम अंतिम सांस ली। 80 वर्षीय ददई दुबे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वह झारखंड के गढ़वा जिले के चोका गांव निवासी थे।
ददई दुबे ने पलामू जिले की विश्रामपुर विधानसभा सीट से छह बार विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व किया और धनबाद लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके थे। वे अविभाजित बिहार में श्रम मंत्री के पद पर रहे, वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार में भी उन्होंने श्रम मंत्री के रूप में कार्य किया था।
उन्हें एक जुझारू और संघर्षशील नेता के रूप में जाना जाता था, जो मजदूरों और गरीबों की आवाज उठाने में हमेशा अग्रणी रहे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है।
ददई दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि ददई दुबे का जाना झारखंड की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। वहीं रघुवर दास ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
किसानों के लिए विधायक नरेश प्रसाद सिंह की बड़ी पहल
मझिआव संवादाता -संजीव सिंह की रिपोर्ट गढ़वा | कांडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध...
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
Average Rating