अरहर मिनी किट का वितरण, दलहन उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल
Read Time:2 Minute, 14 Second


गढ़वा। 11 जुलाई 2025 को गढ़वा संयुक्त कृषि भवन परिसर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोषण मिशन-दलहन के अंतर्गत गढ़वा प्रखंड के संग्रहे खुर्द क्लस्टर में चयनित 78 किसानों के बीच अरहर मिनी किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस योजना का उद्देश्य जिले में दलहन की उत्पादकता एवं क्षेत्रफल में वृद्धि करना है। गढ़वा जिला दलहन उत्पादन के लिए अत्यंत उपयुक्त है और यहां के किसान परंपरागत रूप से दलहन की खेती में सक्रिय रूप से संलग्न हैं। ऐसे में इस पहल से किसानों को तकनीकी सहयोग एवं बेहतर बीज सामग्री मिलने से उत्पादन क्षमता में निश्चित ही वृद्धि होगी।
जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद में बताया कि जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा किसानों को समय-समय पर योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, ताकि जिले में सतत कृषि विकास को गति मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक (आत्मा), जिला परामर्शी (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन), बीटीएम गढ़वा, संग्रहे खुर्द के मुखिया, बीडीसी, उप मुखिया समेत बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे। सभी किसानों को मिनी किट प्रदान करते हुए उन्हें तकनीकी जानकारी भी दी गई, जिससे वे उचित तकनीक के साथ खेती कर सकें।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
किसानों के लिए विधायक नरेश प्रसाद सिंह की बड़ी पहल
मझिआव संवादाता -संजीव सिंह की रिपोर्ट गढ़वा | कांडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध...
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
Average Rating