विधायक सत्येंद्रनाथ के सहयोग से कावरियों का पांच सौ जत्था देवघर रवाना
Read Time:1 Minute, 28 Second

गढ़वा। विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के सहयोग से मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव के पांच सौ कावरियां देवघर के लिए रवाना हुए। विधायक ने कावरियों के लिए बस और छोटी वाहन की व्यवस्था किए थे। विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद की ओर से सोहबरिया गांव से सभी शिवभक्त को रवाना किया। मौके पर उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति विधायक पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। विधायक विकास कार्यों के साथ साथ सभी धार्मिक कार्य में भी लोगों को बढ़चढ़ कर सहयोग करते है। उन्होंने कहा कि विधायक सत्येंद्रनाथ के रहते किसी भी शिवभक्त को देवघर जाने में आर्थिक अड़चन नहीं आने दिया जाएगा। मौके पर दिनेश चौधरी, मनोज चौधरी, सोमारु चौधरी, शंकर चौधरी, नेपाल चौधरी, देवकुमार चौधरी, मुन्ना चौधरी, गजेंद्र चौधरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
किसानों के लिए विधायक नरेश प्रसाद सिंह की बड़ी पहल
मझिआव संवादाता -संजीव सिंह की रिपोर्ट गढ़वा | कांडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध...
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
Average Rating