वज्रपात होने से एक की मौत एक घायल
विकास कुमार का रिपोर्ट
मेराल । वज्रपात की दो अलग अलग घटना में शुक्रवार के दिन दोपहर बाद एक की मौत एक घायल। मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार के दिन दोपहर बाद लखेया गांव निवासी विमला देवी उम्र लगभग 32 वर्ष पति विनय बैठा अपने घर के सामने बैठी थी। तभी हल्की बारिश में वज्रपात की चपेट में आने से घायल हो गई। आनन फानन में घरवालों एवं स्थानीय लोगों की मदद से मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। वहीं डॉक्टर ने घायल विमला देवी को खतरे से बाहर बताया। इससे तीन साल पूर्व में भी विमला देवी को खेत में मूंगफली बुवाई करने के क्रम में वज्रपात होने से घायल हो गई थी।
वज्रपात से एक की मौत
वही एक अन्य वज्रपात की घटना में हारादाग खुर्द गांव निवासी बुद्धिमानी देवी उम्र लगभग 60 वर्ष पति राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुद्धिमानी देवी लगभग ढाई बजे अपने घर के सामने मकई के खेत में बैल को दाबने के क्रम में वज्रपात की चपेट में आ गई है घटना की सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गए तथा आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने निजी वाहन से मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सक डॉक्टर मृगांकेश मृदुल ने जांच कर मृत घोषित किया। मृतका के पुतोहु संगीता देवी पति जितेंद्र सिंह उम्र लगभग 28 वर्ष ने बताई की वज्रपात से हमें भी दाहिने हाथ में झटका लगा है। खबर लिखे जाने तक मृतिका का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही था।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating