बारिश से घरो में अचानक पानी भर जाने से अफरातफरी

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । मंगलवार की रात हुई झमाझम बारिश के कारण मड़वनिया के जुड़वनिया मोड़ स्थित कई घरों में अचानक पानी भर जाने से अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घरों में वर्षा का पानी घुस जाने के कारण कई लोगो ने पूरी रात जग कर बिताई। पीड़ित परिवारों ने बताया कि जुड़वनिया मोड़ के पास एक पुलिया हुआ करता था,जिसे होकर बारिश पानी का गुजरता था,परंतु एनएच-75 सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान उक्त पुलिया को भर दिया गया। जिस कारण जल निकासी नहीं होने से वर्षा का पानी सीधे आस पास के आधा दर्जन घरों में घुस जा रहा है। पीड़ित गृहस्वामियों ने बीडीओ सह सीओ को आवेदन देकर तत्काल जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। मांग करने वालो में रामजी राम,गुंजेश राम,महानंद मेहता,राधेश्याम ठाकुर ,राकेश प्रजापति,बसंत प्रजापति,राजेश प्रजापति, शोभन प्रजापति आदि का नाम शामिल है।इधर बुधवार को भी पूरे दिन रुक- रूक कर बारिश होने के कारण जन जीवन प्रभावित रहा। हाट बाजार ,सरकारी कार्यालयों एवम दुकानों में लोगो की काफी कम उपस्थिति देखी गई।वही वारिश के कारण लोग घरो में दुबके रहे। जिससे सड़को पर सन्नाटा पसरा रहा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
रमना में रोमांचक मुकाबला: मानदोहर ने रमना बी टीम को 27 रनों से हराया
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियम लोग नाइट...
Average Rating