0 0
Read Time:3 Minute, 5 Second
जायंट्स ग्रुप एवं यशोदा  अस्पताल दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क ह्रदय रोग जांच शिविर का आयोजन ग्रुप अध्यक्ष श्री राकेश केशरी की अध्यक्षता में ज्ञान निकेतन स्कूल में किया गया. गढ़वा जिले के  साथ साथ निकटवर्ती डाल्टनगंज, रामानुजगंज एवं मझियाओं के लगभग 40 मरीजों की निःशुल्क जांच की गयी.जिस मेंट 9 मरीजों में विभिन्न ह्रदय रोगों  की पहचान की गयी. कुछ अन्य रोगियों को हार्ट से संबंधित विशिस्ट जांचों की सलाह दी गयी. वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ विकास केशरी ने बताया कि क्षेत्र के रोगियों में जागरूकता का अत्यधिक अभाव है। कई रोगी रोग की जानकारी होने के बावजूद वर्षों तक उसका समुचित उपचार नहीं करवाते हैं और घरेलू नुस्ख़ों को अपनाते हुए समय व्यर्थ व्यतीत करते हैं। हृदय के रोगों में ऐसा विलंब अत्यधिक घातक सिद्ध हो सकता है क्योंकि हृदय  के विकारों का दुष्परिणाम शरीर के अन्य सभी अंगों पर पड़ता है एवं विलंब के कारण उपचार और भी ज्यादा जटिल हो जाता है। डॉ विकास के साथ-साथ जायंट्स ग्रुप के सभी सदस्यों ने भी रोगियों से अपने रोग एवं उसके सही उपचार के बारे में जागरूक एवं तत्पर रहने की अपील की। डॉ केशरी ने पुनः जिले के गरीब मरीज़ों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि 20 वर्ष की आयु तक के रोगियों को ओपन हार्ट सर्जरी की आवश्यकता पड़ने पर कुछ अन्य संस्थाओं की मदद से आर्थिक सहायता दिलवाने हेतु वह एवं अस्पताल प्रशासन प्रतिबद्ध है. अन्य रोगियों के लिए भी न्यूनतम शुल्क पर ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इस अवसर  पर जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय, विनोद कमलापुरी एवं एम पी केशरी,फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता,जायंट्स ग्रुप गढ़वा के  अध्यक्ष राकेश केशरी,प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान,उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिन्हा, मनोज केशरी सन रेडियो,सुनील अग्रवाल,चंदन चंद्रवंशी,अजय केशरी,आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *