0 0
Read Time:2 Minute, 5 Second




विकास कुमार

मेराल रेलवे स्टेशन पर पटना सिंगरौली लिंक एक्सप्रेस का ठहराव 2 अगस्त शनिवार से होगा। इसकी जानकारी देते हुए मेराल विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन ने कहा कि सांसद बीडी राम रात्रि 11:00 बजे हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। विदित हो कि कोरोना के समय से सिंगरौली पटना लिंक एक्सप्रेस का ठहराव मेराल में बंद था। सिंगरौली पटना लिंक एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित करने के लिए भाजपा नेताओं तथा स्थानीय लोग सांसद बी डी राम से कई बार गुहार लगा चुके थे। स्थानीय लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए सांसद श्री राम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेराल में लिंक एक्सप्रेस की ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की जिस पर उन्होंने सार्थक पहल करते हुए एक्सप्रेस की तरह की मंजूरी दे दी। एक्सप्रेस ठहराव की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है। भाजपा के नेताओं ने सांसद बीडी राम के प्रति आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा, मनोज कुमार जायसवाल, जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार चौबे, धनंजय शर्मा, रोहित कुमार, संतोष डेविड, रविंद्र प्रसाद, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, वीरेंद्र चौधरी, धनंजय चौधरी, रमाकांत गुप्ता, आनंद चंद्रवंशी, कंचन पांडे आदि शामिल है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *