रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
रामनवमी पर्व, सरहुल तथा रमजान को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति का बैठक किया गया। जिसमें रामनवमी पर्व पर आयोजित जुलूस में शांति बहाल करने पर चर्चा किया गया। बैठक में रामनवमी, सरहुल तथा रमजान का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। शांति समिति की बैठक में शामिल लोगो ने उक्त तीनों पर्व पर प्रशासन से प्रखंड में शांति बहाल करने की मांग किया।
रामनवमी पर्व पर विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष रामानंद मेहता ने कहा इस वर्ष रामनवमी को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, आरएसएस के अलावे अन्य कमेटी के लोगो ने पुरजोर तरीके से मनाने की तैयारी किया है। साथ ही शांति समिति में जुलूस का रूट चार्ड बताया। जिसमे 8 अप्रैल को सुबह 8 बजे डीजे साउंड के साथ मोटरसाइकिल जुलूस पूरे प्रखंड में भ्रमण करेगा। जुलूस खरौंधी बाजार से चलकर अमरोरा होते हुये कूपा, कूपा से मैन रोड होते हुये राजी बाजार तक, वापसी में बजरमरवा होकर खरौंधी बाजार में आकर जुलूस समाप्त किया जायेगा। वही 10 अप्रैल को दोपहर में चंदनी देवी मंदिर से रथ पर खरौंधी देवी मंदिर तक रामलला की झांकी निकाली जायेगी। इसके साथ रामनवमी पर्व की समाप्ति की जायेगी।
बैठक में बीडीओ गणेश मेहता ने प्रखंड वासियों को रामनवमी एवं सरहुल की अग्रिम बधाई देते हुये दोनों पर्व आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है।
थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहा रामनवमी एवं सरहुल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये पुलिस प्रशासन तत्पर है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं किसी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन को सूचित करने को कहा।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating