धुरकी थाना प्रभारी ने चलाया छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान
अखिलेश राम की रिपोर्ट….
सगमा : सगमा प्रखण्ड क्षेत्र के बीरबल गांव में चल रहे ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल बीरबल मे दिन शुक्रवार को थाना प्रभारी जनार्दन राउत के द्वारा छात्राओं को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा,यातायात नियमों, महिला संबंधी सुरक्षा तथा समाज में व्याप्त डायन बिसाही जैसे अन्य कुप्रथाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने छात्राओं को डिजिटल नशा से दूर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि आज बच्चे मोबाइल में ज्यादा रुचि रखते हैं, उससे उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा हर चीज को प्रभावित कर रही है। इस लिए आप सभी को मोबाइल से दूरी बनाएं।
और आस पास के लोगों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर उन्होंने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक लाइट के पालन सहित अन्य नियमों की महत्त को समझाया और कहा कि यह नियम जीवन की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। छात्रों ने भी संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे। वहीं स्कूल में विकलांग क्षिशक अजय यादव के परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि विकलांग होते हुए भी छात्राओं को पढ़ाने में रुचि रख रहें हैं, यह एक गौरव कि बात है। इधर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से सवाल – जवाब भी किया, इस मौके पर स्कूल के चेयर मैन सह पुर्व मुखिया प्रतिनिधि इसहाक अंसारी, डायरेक्टर महताब आलम सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating