0 1
मेराल के प्रसिद्ध देवी धाम मंदिर में वार्षिकोत्सव : नवाह्न परायण यज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 34 Second

राज कुमार साह के रिपोर्ट
मेराल : प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध देवी धाम मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आयोजित होने वाला धार्मिक अनुष्ठान तथा नवाह्न परायण यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया।गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा में स्थानीय बाजार टोला सहित आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों महिला पुरुष व युवा श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

देवी धाम मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु माथे पर कलश लिए श्रीमन नारायण का जाप करते हुए प्राचीन शिव मंदिर, आदर्श मध्य विद्यालय, थाना चौक बस स्टैंड होते हुए सरस्वतीया नदी शिव मंदिर छठ घाट पहुंचे, जहां आचार्य दिनेश पंडित तथा कमलेश वैद्य के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी कराई गयी।
जल लेकर श्रद्धालुओं का जत्था पुरानी बाजार होते हुए पुण: देवी धाम मंदिर परिसर पहुंचे, जहां आचार्य जनों ने मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कराई।

कार्यक्रम संचालन समिति के अध्यक्ष संजय भगत ने बताया कि प्रसिद्ध देवी धाम मंदिर में वार्षिकोत्सव पर नवाह्न परायण यज्ञ तथा शाम 8 बजे से 10 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा जो रामनवमी तक चलेगा। रामनवमी को दिन में महा भंडारा तथा रात्रि में विराट देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कलश यात्रा में मुख्य यजमान के रूप में विजय ठाकुर सपत्नीक के साथ देवी धाम संचालन समिति के मुख्य संयोजक प्रेमचंद प्रसाद, मुखिया देवी शरण, मेराल पूर्वी के मुखिया पति विजय प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि रुपू महतो, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, मनोज जायसवाल, रामेश्वर विश्वकर्मा, सुनील कुमार कालिया, रामसागर महतो, अरविंद महतो, धनंजय चौधरी, अंबिका यादव, प्रमोद महाजन, जय कुमार जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद मोतीचंद प्रसाद, कृष्णा विश्वकर्मा, आकाश कुमार, अशोक राम, रविंद्र प्रसाद वर्मा, नाथू राम, रामनाथ ठाकुर, मुरली ठाकुर, देवेंद्र शर्मा, हेमंत कुमार कालिया, कृष्णा प्रसाद, बबलू प्रसाद, गीता देवी, शिव कुमारी देवी, पार्वती देवी, विमला देवी, प्रीति कुमारी, शांति, बबीता, कंचन, सुमन, शांति कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। सभी कार्यक्रमों का संचालन संजय भगत के द्वारा किया गया।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress