।। श्री बंशीधर नगर:- नगर ऊंटारी पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ी कार्रवाई, 9 टेंपो वाहन जब्त ।।
✍🏻 अरमान खान
श्री बंशीधर नगर:- नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र में ट्रैफिक जाम और ओवरलोडिंग की बढ़ती समस्या पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार को थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में एनएच-75 मुख्य मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसके तहत 9 टेंपो वाहनों को जब्त किया गया।
इन वाहनों को मुख्य सड़क पर अवैध रूप से खड़ा कर यातायात बाधित करने और क्षमता से अधिक सवारी ढोने के आरोप में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि कई वाहन चालक सड़कों पर मनमाने ढंग से वाहन खड़ा कर रहे थे, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। पुलिस की सतर्कता के चलते कुछ चालकों द्वारा वाहन हटाने की कोशिश को विफल कर दिया गया।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सिर्फ एक दिन की नहीं है, बल्कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा, “शहर को जाम मुक्त और सुरक्षित बनाना हमारी प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”उन्होंने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की और कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में जन सहभागिता आवश्यक है।

गौरतलब है कि मुख्य सड़कों पर टेंपो और कमांडर चालकों द्वारा मनमानी ढंग से सवारी बैठाना और वाहन खड़ा करना आम समस्या बन चुकी थी, जिससे स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं, ओवरलोडिंग से दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती थी।
इस कार्रवाई से जहां वाहन चालकों में हड़कंप है, वहीं स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की पहल की सराहना की है। लोगों का कहना है कि अगर ऐसी सख्ती आगे भी जारी रही, तो शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में निश्चित रूप से सुधार होगा।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating