✍🏻ARMAN KHATRY
श्री बंशीधर नगर:- 17 सितंबर को हुए सड़क दुर्घटना में घायल हुए झामुमो युवा नेता भोजपुर गढ़ के प्रमुख दीपक प्रताप देव अब पूर्णतः स्वस्थ हैं। यह संभव हुआ मां सर्वेश्वरी, देवाधिदेव महादेव और पितरों के आशीर्वाद तथा ईश्वर की अनुकंपा से और साथ ही साथ सही समय पर सही उपचार होने के बाद।

रांची के मेडिका अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई है और वे अब अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। दुर्घटना से सकुशल उबरने के बाद दीपक प्रताप देव ने इसे ईश्वरीय कृपा और शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं का परिणाम बताया।
इसी बीच शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस उनके घर पर कलश स्थापना कर माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना का श्रीगणेश हुआ। परिवार और श्रद्धालुओं ने इसे दैवीय संयोग मानते हुए हर्ष व्यक्त किया।
स्थानीय लोग और उनके शुभचिंतकों ने भोजपुर गढ़ के प्रमुख हृदयवान युवा सम्राट दीपक प्रताप देव के स्वस्थ होकर लौटने को माता रानी का आशीर्वाद बताया और उनके दीर्घायु होने की मंगलकामना की।
