

झारखण्ड दृष्टि उंटारी रोड। पलामू जिला ब्यूरो चीफ सह प्रभारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
शारदीय नवरात्र के प्रथम तिथि पर प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों के पूजा पंडाल से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। मुरमा कलां मुरमा खुर्द कल्याण पुर जोगा सभी जगहों से कलश शोभायात्रा निकाली और बिरजा गांव स्थित पूजा पंडाल से गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश शोभायात्रा में शामिल महिला – पुरुष जय माता दी का जयघोष लगाते हुए दरुआ होते हुए कोयल नदी तट पहुंचे जहां आचार्यों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ में कलश में जल भराई हुई पुनःसभी श्रद्धालु वापस पूजा पंडाल पहुंचे जहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर कलश स्थापित किया गया। मुरमा कलां गांव से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जहां मुख्य यजमान अरुण वर्मा के साथ हजारों श्रद्धालु भक्त कलश यात्रा में शामिल हुए पंडित अशोक दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी श्रद्धालु के कलश में जल भराई करवाया। बिरजा गांव से निकाली गई कलश शोभायात्रा साथ ही मुरमा खुर्द से भी कलश शोभायात्रा निकाली कलशयात्रा में शामिल पूर्व जिला परिषद मनोज कुमार सिंह मुरमा खुर्द पंचायत के मुखिया रामबचन राम कलश यात्रा में शामिल हुए उटारी रोड प्रखंड के ग्राम बिरजा नवयुवक संघ दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष विनोद चौधरी, सचिव ललन चौधरी, कोषाध्यक्ष नंदलाल चौधरी, उपाध्यक्ष नंदेव चौधरी सहित काफ़ी संख्या में लोग शामिल हुए।