0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second



डंडा से राजेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट

डंडा। गढ़वा
शारदीय नवरात्र के प्रथम तिथि पर प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों के पूजा पंडाल से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। पपरवा गांव स्थित पूजा पंडाल से गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश शोभायात्रा में शामिल महिला – पुरुष जय माता दी का जयघोष लगाते हुए बोंगासी होते हुए तहले नदी तट पहुंचे जहां आचार्य सुधीर तिवारी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ में कलश में जल भराई हुई पुनःसभी श्रद्धालु वापस पूजा पंडाल पहुंचे जहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर कलश स्थापित किया गया। इससे पूर्व शुरुआत में पूजा पंडाल में श्रद्धालुगण के बीच कलश का वितरण मुख्य अतिथि डंडा थाना प्रभारी दिलीप कुमार व विशिष्ट अतिथि प्रमुख आशा देवी ने संयुक्त रूप से वितरण किया। नवयुवक विकास संघ बोंगासी पपरवा में कलश यात्रा में पहुंचे सभी अतिथियों को भगवा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों ने फीता काट कर कलश शोभायात्रा का शुभारंभ किया। प्रमुख प्रतिनिधि सह पूजा कमिटी के मंत्री चंदन चौधरी,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन चौधरी,भिखही के पूर्व मुखिया नंदू चौधरी, वीआईपी पलामू जिला अध्यक्ष भरदुल चौधरी,भाजपा पथरा मंडल अध्यक्ष सिकन्दर चौधरी , पूर्व मुखिया प्रत्याशी विष्णुदेव चौधरी सहित कई लोग भी कलश शोभा यात्रा में मुख्य रूप से शामिल हुए।पूरे कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ रामाकांत चौधरी ने किया।कलश शोभा यात्रा के दौरान पूजा कमिटी के अध्यक्ष प्रेम चौधरी, सचिव गोबिंद चौधरी सहित सभी सदस्यों ने भी अपना -अपना सहभागिता निभाई। प्रमुख प्रतिनिधि चंदन चौधरी ने बताया कि रात्रि में प्रवचन का आयोजन किया गया है। प्रवचन कर्ता श्याम बली पाठक के द्वारा प्रवचन का अनुश्रवण कराया जाएगा।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *