0 0
दुर्गा पूजा के अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 18 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्या क्लब  के तत्वाधान में दुर्गा पूजा के अवसर पर नवरात्र के प्रथम तिथि को भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन वरिष्ठ झामुमो नेता ताहिर अंसारी, प्रमुख करुणा सोनी,मड़वानिया मुखिया स्वीटी वर्मा एवम सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार,ने संजुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।.इस अवसर पर झामुमो नेता  ताहिर अंसारी ने कहा कि नवरात्र में मन को स्वच्छ रखते हुए अपने अंदर की बुराइयों का त्याग करने की आवश्यकता है। उन्होंने भक्ति जागरण के शानदार आयोजन के लिए सूर्या क्लब के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि  इस प्रकार के आयोजन से लोगो को भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।मुखिया स्वीटी वर्मा ने कहा कि श्रद्धालु पूरे दस दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भाग लेकर भक्तिरस में गोता लगा सकते है। सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने कहा कि आज हम सभी को श्री राम के आदर्श को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को अजीत सोनी,धनंजय गुप्ता,दिनेश गुप्ता,राजू कुमार,राजाराम आदि ने संबोधित किया.।मौके पर  क्लब के अध्यक्ष अनमोल सोनी,पूर्व अध्यक्ष नंदू साह,अभय चंद्रवंशी,रमेश रवानी,देवकुमार ठाकुर,विद्या ठाकुर,मंटू गुप्ता,लक्ष्मी गुप्ता,राज पाठक,दीपक गुप्ता, कमलेश ठाकुर ,कुंदन वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress