।। धुरकी (गढ़वा):- पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश ।।
✍🏻ARMAN KHATRY
धुरकी (गढ़वा): धुरकी थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रेमन परहीया (उम्र 46 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामप्रीत परहीया, ग्राम शारदा (GR-839/2007) तथा राजेश परहीया (उम्र 38 वर्ष), पिता राम प्रसाद परहीया, ग्राम पचपेड़ी अंबाखोरिया (GR-530/2010) शामिल हैं। दोनों आरोपी थाना धुरकी क्षेत्र अंतर्गत आते हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महोदय, गढ़वा के निर्देश पर चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। दोनों मामलों की सुनवाई न्यायालय में लंबे समय से लंबित थी और आरोपी फरार चल रहे थे।
थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने साफ साफ शब्दों में कहा है कि फरार चल रहे अन्य वारंटि वे शीघ्र ही संबंधित थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी साथ ही स्पष्ट किया कि यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating