बेलोपाती में नवरात्रि का शुभारंभ बेलनीमंत्रण पूजा के साथ, गूंज उठे जय माँ दुर्गा के जयकारे!
विवेक मिश्रा की रिपोर्ट
गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलोपाती में आज नवरात्रि की पावन तिथि पर माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापना से पूर्व पारंपरिक बेलनीमंत्रण पूजा विधिवत सम्पन्न हुई। इस शुभ अवसर पर सम्पूर्ण गांव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया।
पूजन कार्यक्रम में यजमान राजू कुमार राम ने धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई, जिसमें पंडित आचार्य सुदर्शन मिश्रा ने मंत्रोच्चारण और वैदिक रीति से पूजा का संचालन किया। गाँव के दर्जनों श्रद्धालु जन, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग इस अवसर पर उपस्थित होकर माँ दुर्गा की आराधना में लीन दिखे गए।
पूरे आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन की जिम्मेदारी नवयुवक संघ ने अपने कंधों पर ली, जिन्होंने अनुशासन और सेवा-भावना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार राम के नेतृत्व में आयोजन को सफल और भव्य रूप देने के लिए दिन-रात तैयारियाँ की जा रही हैं।
ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर आर्थिक और सामाजिक सहयोग दिया है। हर घर से श्रद्धा रूपी चंदा माँ की पूजा में समर्पित हुआ है। यह सहयोग दर्शाता है कि बेलोपाती में देवी माँ की पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जन-जन की आस्था का उत्सव है।
पूरे गांव में नवरात्रि को लेकर भक्तिमय वातावरण है। ढोल-नगाड़े की गूंज, मंत्रों की ध्वनि और माँ के जयकारों से ग्राम बेलोपाती देवीमय हो उठा है। आने वाले दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजन-कीर्तन गीत और विशाल भंडारों के आयोजन से पूजा महोत्सव और भी गौरवपूर्ण रूप लेगा।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating