दशहरा पर शांति बनाए रखने को पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । दशहरा पर्व को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सत्येन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का उद्देश्य पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना तथा लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाना था।
फ्लैग मार्च की शुरुआत रमना थाना परिसर से हुई। यह कर्णपुरा, मड़वनिया, बहियार कला, खुर्द, टंडवा होते हुए मुख्य पथ से ब्लॉक मोड़, सर्वेश्वरी चौक, हरि गणेश मोड़, शहीद भगत सिंह चौक होते हुए पुनः थाना परिसर में समाप्त हुआ।
इस दौरान एसडीपीओ सहित उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे दशहरा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं और किसी भी अफवाह या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
फ्लैग मार्च में जितेंद्र कुमार आजाद, रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार, बंशीधर नगर के थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, विशुनपुरा थाना प्रभारी पंकज कुमार शाह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating