0 0
छठ महापर्व 2025 को सफल बनाने को लेकर सनराइज क्लब गम्हरिया की बैठक सम्पन्न, - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 22 Second






दिन सोमवार को सनराइज क्लब गम्हरिया के द्वारा आगामी लोकआस्था के महापर्व छठ 2025 को सफल बनाने हेतु एक बैठक क्लब के अध्यक्ष अजय प्रसाद यादव की अध्यक्षता में सुंदरबांध छठ घाट पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं —

1️⃣ छठ घाट की साफ-सफाई:
घाट की सफाई का कार्य 14 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शिवांश यादव को सौंपी गई। सभी क्लब सदस्य सफाई अभियान में शामिल रहेंगे।

2️⃣ टेंट, लाइट और साउंड व्यवस्था:
टेंट एवं लाइट की जिम्मेदारी विजय कुमार मेहता को दी गई, जबकि साउंड सिस्टम की व्यवस्था लवकुश डीजे गम्हरिया द्वारा की जाएगी।

3️⃣ रात्रि व्यवस्था निगरानी हेतु वॉलंटियर टीम:
छठ महापर्व की रात्रि व्यवस्था की देखरेख के लिए निम्नलिखित वॉलंटियर नामित किए गए —
रवि कुमार, कुंदन कुमार यादव, सोनू पासवान, सुरेंद्र प्रसाद यादव, बबलू कुमार राम, आनंद यादव, मिथिलेश कुमार, नीरज कुमार, प्रवीण कुमार यादव एवं बसंत यादव।
संचालन हेतु:
श्यामलाल पासवान के साथ एक अन्य सदस्य (निर्धारित किया जाना शेष) को मंच संचालन का दायित्व सौंपा गया।

5️⃣ सहयोग राशि प्राप्ति एवं रसीद वितरण:
इस कार्य की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष रंजन कुमार पासवान एवं उपाध्यक्ष विनय प्रसाद यादव को दी गई।

6️⃣ मंच की देखरेख:
मीडिया प्रभारी ब्रह्मदेव पासवान एवं प्रवक्ता पंकज कुमार पासवान मंच की संपूर्ण देखरेख करेंगे।

7️⃣ अतिथियों के स्वागत हेतु समिति:
संरक्षक श्याम लाल यादव, राजदेव पासवान, मुखलाल यादव, पप्पू यादव एवं दिनेश पासवान को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

8️⃣ मुख्य अतिथि आमंत्रण:
कार्यक्रम में गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष महोदया को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। टेलीफोनिक सहमति भी प्राप्त हो चुकी है।

9️⃣ बैनर और पोस्टर निर्माण:
सभी पदाधिकारी, संरक्षक एवं सदस्यगण को निर्देश दिया गया कि वे अपने फोटो और नाम ग्रुप में भेजें, ताकि बैनर और पोस्टर की तैयारी पूरी की जा सके।

सांस्कृतिक कार्यक्रम:
कार्यक्रम में मनोरंजन हेतु स्थानीय गायक-गायिकाओं को आमंत्रित करने पर भी सहमति बनी।

बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पप्पू कुमार यादव, राजदेव पासवान, बसंत कुमार यादव, कुंदन यादव, प्रवीन यादव, मंटू कुमार, रितेश कुमार, बबलू कुमार, नीरज कुमार, रवि कुमार, आनंद यादव, सुरेंद्र यादव, रंजन कुमार रजक, लल्लू यादव, श्यामलाल पासवान, मुखलाल यादव, श्यामलाल यादव, शिववंश यादव, एस. कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, मिथिलेश कुमार, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress