पूजा में नहीं होगा विघ्न, सावधानीपूर्वक मनाएं रामनवमी – मंत्री मिथिलेश
पूजा में नहीं होगा विघ्न, सावधानीपूर्वक मनाएं रामनवमी – मंत्री मिथिलेश
गढ़वा के विभिन्न रामनवमी पूजा समिति के लोगों ने कल्याणपुर स्थित मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर पहुंचकर रामनवमी पूजा हेतु जारी की गई सरकार के गाइडलाइन पर पुनः विचार करने हेतु मांग किया। पूजा समिति के लोगों ने जुलूस का समय सीमा बढ़ाने, डीजे बजाने तथा जुलूस में संख्या बल की सीमा को बढ़ाने को लेकर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर अल्पकालीन धरने पर बैठ गए। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर सरकारी कार्यक्रम में सम्मिलित होने राज्य से बाहर गए हुए थे इसलिए प्रतिनिधि के रूप में जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने वहां पहुंचकर पूजा समिति के लोगों की मांग को सुना तथा समिति के प्रतिनिधिमंडल को मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से दूरभाष पर बात कराया। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आश्वासन दिया कि पूजा में कोई विघ्न उत्पन्न नहीं होगा, बशर्ते कोरोना के नए वेरिएंट XE 43% अधिक तेजी से फैल रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी लोग सावधानी पूर्वक रामनवमी का पर्व मनाए। दूरभाष पर मिले आश्वासन के बाद धरना पर बैठे विभिन्न रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों ने धरना समाप्त किया एवं जय श्रीराम के नारे लगाते हुए वापस लौट गए।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating