धनतेरस पर सजी रमना की बाजार, स्वदेशी सामान की खरीदारी पर दिखा जोर

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । धनतेरस के अवसर पर शनिवार को रमना बाजार में दिनभर रौनक बनी रही। सुबह से ही लोग शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए घरों से निकल पड़े। बाजार में झाड़ू, नमक, बर्तन, मूर्तियों, दीपक और कपास की बत्ती जैसी पारंपरिक वस्तुओं की खूब बिक्री हुई। इस बार लोगों का रुझान स्वदेशी उत्पादों की ओर अधिक दिखाई दिया। स्थानीय कुम्हारों और ग्रामीण कारीगरों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीये, गमले, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और अन्य सामान की मांग बनी रही।
धनतेरस एवं दीपावली को लेकर झालर, लाइटिंग, फूलमाला और सजावटी वस्तुओं की भी खरीदारी हुई। स्थानीय लोगों द्वारा निर्मित बांस से बनी टोकरी, डलिया और घरेलू सजावटी सामान भी लोगों को पसंद आए। दुकानदारों का कहना था कि इस बार ग्राहक बड़ी कंपनियों के तैयार उत्पादों की बजाय स्थानीय रूप से बनी वस्तुएं अधिक खरीदारी पर जोर दे रहे हैं।
आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर भी भीड़ रही। अधिकतर ग्राहक मिक्सर, अलमारी, बक्सा, स्टील और पीतल के बर्तन जैसी घरेलू सामग्रियों की खरीदारी कर रहे थे। शाम होते-होते पूरा बाजार रोशनी और झालरों से जगमगा उठा। मिठाई और खिलौनों की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ी रही।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating