त्योहार को लेकर प्रशासन सजग, सड़कों पर रही पुलिस की मुस्तैदी

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । धनतेरस और दीपावली के मौके पर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। शनिवार को रमना बाजार और मुख्य सड़कों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। थाना प्रभारी आकाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान दिनभर गश्त करते रहे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी।
त्योहारी सीजन में लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मुख्य मार्गों पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। बाजार क्षेत्र में ऑटो और मालवाहक वाहनों पार्किंग से रोका गया,जिससे खरीदारी करने आए लोगों को राहत मिली। सड़कों पर पुलिस जवानों की तैनाती से अव्यवस्था की स्थिति नहीं बन पाई।
थाना प्रभारी ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। बाजारों में सीओ विकास पांडेय, अंचल निरीक्षक दिवाकर सिंह भी लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
त्योहारी रौनक के बीच प्रशासन की चौकसी और सड़कों पर पुलिस की मुस्तैदी से लोगों में सुरक्षा का भरोसा नजर आया। स्थानीय जनप्रतिनिधि,दुकानदारों ने भी प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना की।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
रमना में रोमांचक मुकाबला: मानदोहर ने रमना बी टीम को 27 रनों से हराया
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियम लोग नाइट...
Average Rating