0 0
रांची की बेटी काश्मीर में बनीं बंधक - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 6 Second

रांची की बेटी काश्मीर में बनीं बंधक

झारखंड राज्य से ना जाने कितनी ही बच्चियां हर साल मानव तस्करों का शिकार हो जाती हैं, तस्करों के झांसे में आकर वह दूसरे शहर चली तो जाती हैं जहां से फिर कभी वापस नहीं आ पाती हैं। ताजा रांची के लापुंग से का आया है। यहां की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की कश्मीर में बंधक बनी है। लड़की टाना भगत समुदाय की है। लड़की के पिता ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। तस्करों को पुलिस खोज रही है।

लड़की को वापस लाने के लिए एक टीम कश्मीर जाने की तैयारी कर रही है। एएचटीयू के थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। लड़की के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी को कोई प्रकाश नाम का एजेंट बहला-फुसलाकर ले गया है। इसके बाद से बेटी लापता है। उसका कोई अता पता नहीं चल पा रहा था। बेटी को चार महीने पहले ले गया था। 25 मार्च को पड़ोसी मनोज उरांव के मोबाइल नंबर पर बेटी ने फोन किया और बताया कि प्रकाश नामक एजेंट ने बंधक बना लिया है।

बताया जा रहा है कि लड़की को एक डॉक्टर के घर पर रखा गया है। वहीं उससे नौकरानी का काम करवाया जा रहा है। उसने घर लौटने की गुहार लगाई है। उसने यह भी बताया है कि एजेंट ने उसे धमकी दी कि जिस तरह पहले कई लड़कियों को लाकर गायब कर दिया गया है, वही हाल तुम्हारा भी करेंगे। यह धमकी सुनकर वह डरी सहमी है।

https://youtu.be/8H066M5t9Wk

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress