मड़वनिया छठ घाट पर मंच टूटा, कई लोग घायल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना । लऊँगा नदी स्थित मड़वनिया छठ घाट पर सोमवार की रात हादसा हो गया। छठ पूजा के अवसर पर तैयार किया गया मंच अचानक टूट कर गिर पड़ा, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना उस वक्त घटी जब मंच पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे और छठ पूजा आयोजन समिति के अधिकारी, पदाधिकारी एवं अतिथियों को सम्मानित करने का दौर चल रहा था।
मंच टूटने से गढ़वा के चिरौजिया निवासी कुदूस अंसारी के 30 वर्षिय पुत्र बारिश अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वारिस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमना में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं कटहर कला के धर्मेंद्र पासवान, रमना के बजरंगी पासवान, गढ़वा के आशीष कुमार रवि और रमना प्रमुख पति अजीत कुमार सोनी को चोटें आईं हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
घटना के वक्त मंच पर छठ पूजा आयोजन समिति के अधिकारी-पदाधिकारी के साथ विधायक अनंत प्रताप देव, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी और झामुमो के प्रदेश वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी भी मौजूद थे। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर संजय कुमार,श्याम किशोर गुप्ता एवं सुरक्षा में लगे पुलिस बल के जवानों के साथ कई लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गिरे हुए मंच को हटाकर नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल भेजा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे कारण मंच पर जरूरत से ज्यादा लोगों के चढ़ जाने को कारण बताया जा रहा है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating