गढ़वा में मेडिकल कॉलेज खुलने से चार राज्यों के लोग होंगे लाभान्वित : डॉक्टर पातंजली केशरी
Read Time:2 Minute, 40 Second

गढ़वा । झारखंड सरकार की सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत राज्य में चार नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाने की केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है । इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि गढ़वा में मेडिकल कॉलेज खुलने से चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा में व्यापक सुधार होगा । ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता बढ़ेगी । गढ़वा जिला देश के चार राज्य बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ को जोड़ती है । यहां पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना से इन चार राज्यों के छात्रों को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिलेगी । स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा । डॉक्टर, नर्स, तकनीकी कर्मचारी और अन्य सहायक कर्मचारियों के लिए सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे । स्थानीय युवकों को अपने क्षेत्र में ही डॉक्टर बनने का मौका मिलेगा । स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और संबंधित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा । स्थानीय अर्थव्यवस्था में सुधार होगा ।
डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि वह झारखंड के मुख्यमंत्री से गढ़वा में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दिलाने की मांग करेंगे ताकि देश के इन चार राज्यों के अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें । उन्होंने कहा कि अन्य जगहों पर एमबीबीएस की पढ़ाई किए जाने वाले मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाने की अपेक्षा गढ़वा में स्थापित किए जाने पर देश के अधिक से अधिक लोग लाभान्वित होंगे । साथ ही योजना के उद्देश्य की सार्थकता पूर्ण होगी ।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
SIR को लेकर BLA 2 का प्रशिक्षण शुरू
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू -- उपायुक्त पलामू सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पत्र जारी कर कहा है की मान्यता...
मुखिया ने किया पीसीसी पथ का उद्घाटन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। रमना पंचायत के मूर्ति टोला में 15वें वित्त आयोग की राशि से लगभग...
किसानों के लिए विधायक नरेश प्रसाद सिंह की बड़ी पहल
मझिआव संवादाता -संजीव सिंह की रिपोर्ट गढ़वा | कांडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध...
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
Average Rating