छठ घाट पर पूजा समिति की बैठक, मंदिर निर्माण को लेकर कई अहम निर्णय

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । प्रखंड मुख्यालय के मूर्ति टोला बगौंधा स्थित गंगा तालाब छठ घाट परिसर में रविवार को पूजा समिति एवं ग्रामवासियों की बैठक सुदर्शन बियार की अध्यक्षता में हुई।जिसमें संपन्न छठ पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विधि व्यवस्था की समीक्षा ,आय व्यय का हिसाब करते हुए कई निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्व सम्मति से वन पट्टा भूमि का सीमांकन कराने, समतलीकरण कराने, मंदिर के छत का पाना प्लास्टर कराने, खिड़की पर स्टील का जाली लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विधि व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया।कोषाध्यक्ष सुनील प्रजापति के द्वारा आय व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया गया। जिसमें कुल आय 188750=रू कुल व्यय 138849=रू तथा बचत49901=रूहै। पूर्व का बचत80661=रू है। कुल बचत 130562=र है जिससे मंदिर निर्माण कार्य किया जाएगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से मनोज गुप्ता, सुनील प्रजापति, बबलू बियार , मनोज साह, रामलाल बियार , पप्पू बियार , विजय बियार , कृष्णा बियार , अनुज कुमार, संजय प्रजापति, योगेन्द्र बियार, जयप्रकाश बैठा, रविंद्र कुमार, जयराम बियार ,सुदामा बियार , बिपिन बिहारी , संतोष प्रजापति , आशीष पासवान,अवधेश बियार ,रामजी बियार , धरजीत बयार ,महेन्द्र प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating