गढ़वा चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उठाई आवाज़ मेन रोड चौड़ीकरण में गलत मापी पर आपत्ति, अधिकारियों से सुधार की मांग
Read Time:1 Minute, 54 Second

गढ़वा।
गढ़वा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने नगर के मेन रोड पर हो रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में ग़लत मापी और कुछ मकानों को अनावश्यक रूप से निशानित किए जाने पर आपत्ति जताई है। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष बबलू पटवा की अध्यक्षता में एक ज्ञापन गढ़वा के उपमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि शिवालय कंस्ट्रक्शन के द्वारा किए जा रहे मापी कार्य में कई स्थानों पर त्रुटियां पाई गई हैं, जिससे कुछ मकानों को गलत तरीके से तोड़फोड़ के दायरे में लाया जा रहा है। संस्था ने कहा कि पहले भी इसी रोड पर सड़क की चौड़ाई 52 फीट निर्धारित की गई थी, परंतु अब नई मापी में गलत निशान लगाए गए हैं।
चैंबर ऑफ कॉमर्स ने प्रशासन से मांग की है कि मेन रोड से बाहर बाईपास रोड बनाकर शहर के अंदर ट्रैफिक लोड को कम किया जाए और आवश्यकतानुसार सही मापी कराई जाए ताकि किसी भी नागरिक का अनावश्यक नुकसान न हो।
ज्ञापन पर चैंबर के अध्यक्ष बबलू पटवा, सचिव चंदन केसरी, मनदीप कुमार, अजय केसरी, आदित्य प्रकाश, सुरेंद्र केसरी समेत कई पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
SIR को लेकर BLA 2 का प्रशिक्षण शुरू
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू -- उपायुक्त पलामू सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पत्र जारी कर कहा है की मान्यता...
मुखिया ने किया पीसीसी पथ का उद्घाटन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। रमना पंचायत के मूर्ति टोला में 15वें वित्त आयोग की राशि से लगभग...
किसानों के लिए विधायक नरेश प्रसाद सिंह की बड़ी पहल
मझिआव संवादाता -संजीव सिंह की रिपोर्ट गढ़वा | कांडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध...
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
Average Rating