राजकीय माध्यमिक विद्यालय चौरिया में थाना प्रभारी ने चलाया जागरूकता अभियान




रिपोर्ट: चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड
खरौंधी। खरौंधी प्रखंड अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय चौरिया में सोमवार को खरौंधी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, कानून की बुनियादी जानकारी, साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्त समाज और यातायात नियमों के पालन के बारे में विस्तार से बताया।
थाना प्रभारी ने कहा की छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं और सही समय पर मिली जागरूकता उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करती है। उन्होंने बच्चों से सोशल मीडिया का सोच-समझकर उपयोग करने, किसी भी तरह की परेशानी में भयमुक्त होकर पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
यूजीसी कानून लागू करने को लेकर एससी-एसटी-ओबीसी एकता मंच द्वारा खरौंधी में कल निकाला जाएगा समर्थन मार्च
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): यूजीसी कानून लागू करने की मांग को लेकर एससी-एसटी-ओबीसी एकता मंच के बैनर...
होली में मजदूरो ने बयां की दिल का दर्द
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट गढ़वा। रंगों का त्योहार होली खुशियों और अपनों के साथ मिलन का...
होली पर्व को लेकर रमना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । होली पर्व को लेकर रविवार को रमना थाना परिसर में शांति समिति...
मध्य विद्यालय चंदनी में प्रमुख आभा रानी का औचक निरीक्षण
खरौंधी (गढ़वा) । बुधवार को खरौंधी प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय चंदनी में प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने औचक निरीक्षण...
Average Rating