लामी पर्वत श्रृंखला पर आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, लोगों ने दी तिरंगे को सलामी
विशुनपुरा संवाददाता: सुनील कुमार


77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के घटवारिया घाट स्थित लामी पर्वत श्रृंखला पर भारत माता सेवा समिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय ध्वज आन-बान-शान के साथ फहराया गया।
इस पावन अवसर पर समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार मेहता द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण लामी पर्वत श्रृंखला का मनोरम दृश्य कार्यक्रम को और भी गरिमामय एवं स्मरणीय बनाता नजर आया।
ध्वजारोहण के पश्चात भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से पूरी पर्वत श्रृंखला गुंजायमान हो उठी।
वहीं झंडा तोलन के पश्चात तिरंगे को सलामी दी गई तथा स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा, विशुनपुरा पंचायत के बीडीसी प्रतिनिधि भुनेश्वर राम, संजय शर्मा एवं उपेंद्र चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
किसानों के लिए विधायक नरेश प्रसाद सिंह की बड़ी पहल
मझिआव संवादाता -संजीव सिंह की रिपोर्ट गढ़वा | कांडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध...
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
Average Rating