Read Time:1 Minute, 18 Second


चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी। खरौंधी प्रखंड अंतर्गत ग्राम चौरिया में स्थित करिअई बाबा धाम से रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह शोभायात्रा करिअई बाबा धाम चौरिया से प्रारंभ होकर रेखाडीह मोड़, कुपा होते हुए अरंगी तक निकाली गई। इसके बाद पुनः करिअई बाबा धाम वापस पहुंचकर शोभायात्रा का समापन किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था और कई स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत भी किया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे यह आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।