0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second



झारखंड दृष्टि सबडिवीजन ब्यूरो चीफ सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट


भंडरिया ,बड़गड़ । स्थानीय थान परिसर में बुधवार को रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य ने की। थाना प्रभारी ने कहा कि रामनवमी का जुलूस पूर्व से निर्धारित रूट से ही निकालें। डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि रामनवमी जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी की जाएगी। उन्होंने जुलूस में शामिल होने वाले लोगों से शराब नहीं पीने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। झूठी अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कहीं भी गड़बड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभिन्न पूजा समिति के लोगों को वॉलिंटियर का नाम व उनका मोबाइल नंबर थाना को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावे एसआई अशोक कुमार वर्मा,एएसआई योगेंद्र उरांव, प्रभु प्रसाद मेहता, चौकीदार मोतीलाल, रवायत अंसारी, जलील अंसारी, नुरुल हक, नारद प्रसाद, ओमप्रकाश, अर्जुन मिंज, सूरज प्रसाद, परमानंद सिंह, अशोक यादव, सोमा टोप्पो, गुड्डू अंसारी, सोनू पासवान, संदीप गुप्ता, सुरेश सोनी, वीरनाथ सिंह, भोला सोनी सुरेश केसरी, अखिलेश पांडे आदि सहित प्रखंड के विभिन्न गांव के पूजा समिति के लोग उपस्थित थे‌।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *