पलामू /हैदरनगर: एक तरफ जहां घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पलामू जिले के जपला–हैदरनगर मुख्य सड़क पर चौकड़ी मोड़ के पास बुधवार शाम हुए हादसे में मझिआंव निवासी 22 वर्षीय युवक सलेश कुमार उर्फ छोटू की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, युवक अपने मामा के घर से बाइक से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि युवक की शादी महज दो महीने बाद तय थी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश जारी है।
झारखंड दृष्टि न्यूज़ हर खबर, आपकी नजर
Read Time:1 Minute, 38 Second