1 0
पिपरी कला में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 48 Second

ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट

,
भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर पिपरी कला पंचायत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पंचायत भवन के समीप स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल के आदरणीय वरिष्ठ नेता श्री कृष्णा विश्वकर्मा जी ने की। इस अवसर पर सर्वप्रथम बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात विधिवत पूजन कर उनके आदर्शों और विचारों को याद किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, उनके महान योगदान और समाज के प्रति उनके समर्पण को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब न केवल भारतीय संविधान के निर्माता थे, बल्कि वे कमजोर, वंचित और उपेक्षित वर्गों के सच्चे मसीहा थे। एक महान कानूनविद, अर्थशास्त्री, दार्शनिक और समाज सुधारक के रूप में उन्होंने देश को नई दिशा दी। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं पिपरी कला मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान , प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा पंचायत संयोजक अजय पाल , भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, मंडल उपाध्यक्ष शजगदीश चंद्रशी ,अमहर पंचायत संयोजक अनिरुद्ध मेहता , भाजपा नेता मंदीप मेहता, पिपरी कला पंचायत सह संयोजक मुकेश बीयार तथा मो. अमानत अंसारी जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता, शिक्षा तथा अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में बाबा साहेब के सिद्धांत और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहिए।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब को शत-शत नमन करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, और पूरे वातावरण में श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress