0 0
Read Time:1 Minute, 15 Second



खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट

खरौंधी/गढ़वा : विधायक अनंत प्रताप देव ने रविवार को खरौंधी प्रखंड अंतर्गत राजी पंचायत के सिरपलिया गांव पहुंचकर सड़क दुर्घटना में मृत तीन लोगों के परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा की इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मौके पर जिप अध्यक्ष शांति देवी, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान, शशि पासवान, अशोक ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *