Read Time:1 Minute, 12 Second

खरौंधी । खरौंधी प्रखंड के राजी पंचायत अंतर्गत सिरपलिया गांव निवासी धनेश्वर उरांव के परिवार में बाइक दुर्घटना में तीन युवकों की मौत की सूचना मिलते ही झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य ताहिर अंसारी और वरिष्ठ नेता दीपक प्रताप देव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही दुख की इस घड़ी में आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। नेताओं ने कहा की यह घटना बेहद दुखद है और पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
ताहिर अंसारी ने कहा की पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं दीपक प्रताप देव ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं।