0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

रिपोर्ट:चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)


रांची: झारखंड में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सरकारी कार्यालयों को आम लोगों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर तथा सार्वजनिक स्थलों पर राहगीरों एवं आम नागरिकों के लिए पेयजल की व्यवस्था की जाए। साथ ही इसकी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित की जाए, ताकि लोगों को आसानी से राहत मिल सके।


उन्होंने सभी उपायुक्तों को यह भी निर्देश दिया है की जहाँ कहीं पेयजल संकट की स्थिति हो, वहाँ तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई जाए। इसके अलावा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएँ भी शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा की किसी भी गाँव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *