0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second



गढ़वा । झारखंड सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में गढ़वा जिले को नया उपायुक्त मिल गया है। राज्य सरकार ने वर्तमान उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा को गढ़वा का नया उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नियुक्त किया है। आदेश जारी होते ही जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।
पशुपतिनाथ मिश्रा जिले में उप विकास आयुक्त के रूप में अपनी सक्रिय कार्यशैली और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पहले से ही पहचान बना चुके हैं। अब जिले की सबसे बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी मिलने के बाद लोगों की उम्मीदें भी उनसे बढ़ गई हैं।
नवनियुक्त उपायुक्त ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता विकास कार्यों में तेजी लाना, सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता के प्रति जवाबदेह एवं पारदर्शी प्रशासन स्थापित करना होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर जमीनी स्तर पर बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

वहीं सरकार ने प्रमला मुर्मू को गढ़वा का नया उप विकास आयुक्त नियुक्त किया है। जिले में नए प्रशासनिक नेतृत्व को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज है और विकास कार्यों में नई गति की उम्मीद जताई जा रही है।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *