रेलवे ट्रैक से क्षत विक्षत शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, मृतक टेंपू चलाकर करता था परिवार का गुजारा, जांच में जुटी पुलिस।
खबर गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र से आई है। तेलोडीह खुट्टा फुटबॉल मैदान के पीछे रेलवे ओवरब्रिज के पास सुबह रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। शव मिलने की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
शव की पहचान तेलोडीह पंचायत के खुट्टा निवासी जहांगीर अंसारी के दामाद असलम उर्फ मोदी के रूप में किया गया है। लोगों द्वारा कयाश लगाया जा रहा है कि बीते बुधवार रात के करीब 9 से 10 ट्रेन की टक्कर से घटना घटी होगी। बताया गया कि मृतक ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। मृतक के परीजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Read Time:1 Minute, 32 Second