खरौंधी से चन्देश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी : रामनवमी पर्व को लेकर शहर से गांव का महौल भगवामय हो गया है। चारों तरफ जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे से गुंजायमान हो रहा है। शुक्रवार को श्री बजरंग दल के तत्वधान में भव्य बाईक जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में राम भक्त शामिल हुये। जुलूस खरौंधी से मुख्य बाजार होते हुए अमरोरा माझआवां , बैतरी, अरंगी,चौरिया ,राजी होते खरौंधी में संपन्न हुआ।
जुलूस में शामिल राम भक्तों ने पूरा रास्ता एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम, जय श्री राम, जय हनुमान के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। राम भक्तों ने अपने-अपने बाईक पर भगवा ध्वज बांधकर घूम रहे थे। युवाओं का कहना है कि भगवा हमारे सनातन धर्म का प्रतीक है तो तिरंगा हमारे राष्ट्र का स्वाभिमान है। हमें दोनों को साथ लेकर चलना है। सनातन धर्म की भी रक्षा करनी है और राष्ट्र सेवा में किसी तरह की कमी न रह जाये, इसका भी ध्यान रखना है।
यहां बताते चलें कि पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण रामनवमी नहीं होने के कारण जितने भी रामभक्त मायूस थे। किंतु इस बार खूशी दिखते आए।

Leave a Reply