पिता ने बेटी की हत्या कर शव कोयल नदी में फेका, Palamu News
पलामू में निर्दयी पिता ने अपनी छह वर्षीय बेटी की हत्या कर शव को कोयल नदी में फेका। बच्ची की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के तेतराइ गांव निवासी आनन्द कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह की बेटी संजना कुमारी के रुप में हुई है। साक्ष्य छुपाने के लिए कातिल पिता ने पांकी से डाल्टनगंज 40 Km दूर आकार और हत्या कर शव फेका। शुक्रवार की सुबह एक बच्ची का शव डाल्टनगंज के कोयल नदी में मिला था। मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मृतका संजना कुमारी के पिता ने ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता आनंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी पिता ने जुर्म कबूलते हुए कहा कि उसने अपनी बेटी की हत्या की है। हत्या का कारण उसने पारिवारिक विवाद बताया। उसने बताया कि उसका बाद उसके खुद के माता-पिता के साथ विवाद चल रहा था। इसके बाद गुस्से में उसने अपनी बेटी को अपने घर से लगभग 45 किलोमीटर दूर मेदिनीनगर की कोयल नदी में हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को फेंक दिया था।
863 total views, 2 views today