भाकपा माले के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया
बंशीधर नगर (गढ़वा):- भाकपा माले के बैनर तले मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्री मांग पत्र अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया। इसमें महंगाई पर रोक लगाने, बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने, रोजगार नहीं देने पर 10000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने, डीजल, पेट्रोल, सरसों तेल, रसोई गैस व अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमत पर अविलंब रोक लगाने, किसानों को मुफ्त में बिजली देने व बिजली बिल माफ करने, किसानों का कर्ज माफ करने, बंबा डैम के घटिया नहर पक्कीकरण कार्य की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने, उतमाही नहर निर्माण कार्य की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग शामिल है। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। महंगाई पर रोक लगाने में पूरी तरह केंद्र सरकार नाकाम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल प्रभारी किशोर कुमार दास ने किया। धरना को कामेश्वर विश्वकर्मा, रामचंद्र उरांव, सदानंद यादव, रंजन विश्वकर्मा, सुभाष मेहता, वरुण तिवारी, कृष्णा देहाती, रामशरण सिंह, बिगन सिंह, लक्ष्मण सिंह, गिरधारी सिंह, विष्णु दयाल पहाड़िया आदि ने संबोधित किया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating