जमीन कारोबारी का शव प्रिंस ढाबा से बरामद, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
पलामू जिला ब्यूरो लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
हरिहरगंज शहर के झंडा चौक निवासी जमीन कारोबारी सह हरिहरगंज वैश्य संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष पपु शौंडिक (50) का शव बुधवार की रात्रि एनएच 98 स्थित बेलौदर मोड़ के नजदीक प्रिंस ढाबा से बरामद हुआ है । जानकारी के बाद आक्रोशित लोगों ने उक्त होटल में तोड़फोड़ कर सड़क पर आगजनी कर मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है । वहीं मौके पर पुलिस पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने- बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है । समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम है । तथा शव ढाबा के अंदर पड़ा है । वहीं ढाबा संचालक फरार बताया जाता है । इस संबंध में मृतक के छोटे भाई राजेश शौंडिक ने बताया कि वह दिन के 11 बजे घर से अपनी पत्नी को बताकर एक जाने की बात कह घर से निकले थे । जिसके बाद शाम तक नहीं लौटने के बाद खोजबीन शुरू की बाद में शव ढाबा से बरामद हुआ।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating