Read Time:1 Minute, 18 Second
आरम्भ फाउंडेशन ने मनाया हनुमान जयंती।
मेदिनीनगर की सामाजिक संस्था आरम्भ फाउंडेशन ने आज
हनुमान जयंती को छः मुहान पे मनाया। इस कार्यक्रम में छ: मुहान चौक हनुमान मंदिर के पास प्रसाद वितरण भी किया गया जिसमें बहुत से भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुवे संस्था के शुभम प्रशाद ने बताया कि हनुमान जयंती मनाना बहुत ही गौरव की बात है जिसे हमे भगवान हनुमान से अपने कर्तव्यों को श्रद्धा से पूरा करने का सीख मिलता है। अपने आचरण में स्थिरता, मन मे चंचलता व खुद को उदार बनाना इंसान को इंसान बनता है। दुसरो को अपना समझना उसकी मदद करना व उसकी व्यथा दूर करना ही असली मकसद है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संथापक अमन पांडेय ने की जिसमे शशिकांत अग्रवाल, नितीश दुबे, साकेत तिवारी, मिंटू दुबे एवं विशाल जी उपस्थित थे l
