बंशीधर नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई रामप्रसाद ने गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर किंकर को बाबा बंशीधर मंदिर की तस्वीर भेंट करते हुए मंदिर दर्शन के लिए किया अनुरोध
गढ़वा ब्यूरो
*गढ़वा ब्यूरो#ARMAN*
बंशीधर नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाय राम प्रसाद ने पलामू के गोल्ड मेडलिस्ट एमबीबीएस डॉ राम किंकर त्रिवेदी को बाबा बंशीधर की तस्वीर भेंट कर उन्हें मंदिर दर्शन करने का किया अनुरोध
श्री बंशीधर नगर:– बंशीधर नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाय राम प्रसाद (जर्दा मर्चेंट) व उनके बड़े पुत्र संतोष कुमार कमलापुरी ने मंगलवार को पलामू के सुप्रसिद्ध चिकित्सक सह गोल्ड मेडलिस्ट हड्डी, जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ एमबीबीएस डॉ राम किंकर त्रिवेदी से मुलाकात की। उन्होंने विश्व विख्यात बाबा बंशीधर जी की तस्वीर भेंट कर उन्हें श्री बंशीधर नगर मंदिर आने का भी अनुरोध किया. तत्पश्चात उन्होंने डॉक्टर रामकिंकर त्रिवेदी को बंशीधर मंदिर के पुराने इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।रामप्रसाद ने डॉक्टर को बताया की बंशीधर मंदिर में विराजमान भगवान प्रतिभा पूरे विश्व में नहीं है। देश-विदेश के श्रद्धालु यहां 32 मन शुद्ध सोने की भगवान बंशीधर की प्रतिमा का दर्शन करने आते हैं. जो देखने लायक है। वही डॉ रामकिंकर त्रिवेदी ने कहा कि वे कई साल से बंशीधर मंदिर और राजा पहाड़ी शिव मंदिर आने के लिए विचार कर रहे थे परंतु पिछले दो वर्षों से कोरोना काल में नहीं आ सकें. लेकिन आज मुझे भगवान का बुलावा आया है, हम सपरिवार के साथ भगवान बंसीधर का दर्शन करने आएंगे। मौके पर राज गुप्ता, राकेश चौरसिया आदि लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating