अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय का लिया जायजा
बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंच त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तीसरे चरण के नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को दिया। बताते चलें कि प्रखंड कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तीसरे चरण के चुनाव के लिए मुखिया व वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों का नामांकन हो रहा है। प्रखंड कार्यालय में ही एक अलग कक्ष में मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र निर्वाचित पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी के समक्ष तथा वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों का निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जा रहा था। अनुमंडल पदाधिकारी ने दोनों कक्ष में नामांकन से संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों से जानकारी लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। वीडियो ग्राफर को समय के साथ वीडियोग्राफी करने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि वीडियो में समय दिखना अनिवार्य है। बगैर समय का वीडियो ग्राफी किसी काम का नहीं है। मौके पर अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating